RADA
छत्तीसगढ़

महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम सामान्य सभा के पूर्व सत्ता पक्ष भाजपा पार्षदों की बैठक ली और सामान्य सभा की तैयारी चर्चा एवं विचार – विमर्श कर करवाई

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर निगम में 30 मार्च को प्रातः 11 बजे सामान्य सभा की बैठक निर्धारित 17 एजेंडों पर होगी, महापौर सभा में बजट प्रस्तुत करेंगी, महापौर का बजट पर अभिभाषण होगा

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम महापौर कक्ष में नगर निगम में सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की बैठक लेकर नगर निगम सचिवालय द्वारा नगर निगम सामान्य सभा की दिनांक 30 मार्च सोमवार को प्रातः 11 बजे बुलाई गयी बैठक की तैयारी एजेंडावार चर्चा एवं विचार – विमर्श पार्षदों से करते हुए करवाई.
नगर निगम सामान्य सभा की बैठक में निर्धारित 17 विषयों के एजेंडों पर एजेंडावार चर्चा नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ के सभापतित्व में होगी.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा सामान्य सभा में रायपुर नगर पालिक निगम का वित्त वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट चर्चा हेतु प्रस्तुत किया जायेगा. महापौर का सामान्य सभा में बजट पर अभिभाषण होगा. महापौर ने सामान्य सभा के सभी एजेंडों की एजेंडावार पुख्ता तैयारी करवाई और एक घण्टे की निर्धारित अवधि के प्रश्नकाल हेतु पार्षदों के प्रश्नों का उत्तर देने आवश्यक तैयारी करवाई. महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा बुलाई गयी भाजपा पार्षदों की तैयारी में नगर निगम के सभी एमआईसी सदस्य, सभी जोन अध्यक्षगण सभी भाजपा पार्षदगण की महापौर कक्ष में उपस्थिति रही.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका