
रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने यह घोषणा की। किरण सिंहदेव को फिर से पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गुरुवार रात पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके लिए चुनाव अधिकारी बनाए गए खूबचंद पारख ने बताया कि 3 सेट में नामांकन आए हैं। तीनों में किरणदेव का नाम था। खूबचंद पारख ने प्रक्रिया के बारे में बताया कि किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनने के लिए 3 बार का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। 30 प्रस्तावक थे, केवल किरणदेव के नाम पर नामांकन जमा हुआ था।

