खेल
Trending

कीवी तेज गेंदबाजों का तूफान, भारत ने 34 रन पर खोए 6 विकेट

बेंगलुरु । न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 34 रन पर 6 विकेट खो दिये हैं। ऋषभ पंत 15 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : दशहरा सत्य सनातन जीत का- Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने ऐसा तरीका जो किसी ने नहीं बतया – Pratidin Rajdhani

पहला दिन बारिश के कारण धुल जाने के बाद, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को दूसरे दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

ये खबर भी पढ़ें : घर में होंगे ये पौधे तो भाग जायेंगे सब बीमारियाँ – Pratidin Rajdhani

हालांकि उनका यह फैसला गलत साबित हुआ, भारत की शुरुआत काफी खराब रही। चिन्नास्वामी की पिच पर कीवी तेज गेंदबाजों की गेंद स्विंग कर रही थी और उछाल भी ले रही थी, जिसके कारण भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशानी हो रही थी।

ये खबर भी पढ़ें : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का ऐलान

भारत को पहला झटका टिम साउथी ने कप्तान रोहित शर्मा (02) को बोल्ड करके दिया। इसके बाद विराट कोहली (00) और सरफराज खान (00) खाता भी नहीं खोल सके। कोहली को विलियम ओ’रूर्के और सरफराज को मैट हेनरी ने पवेलियन भेजा। इसके बाद पंत और यशस्वी जयसवाल ने 21 रन की छोटी सी साझेदारी की। 31 के कुल स्कोर पर ओ’रूर्के ने जयसवाल (13) को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया।

ये खबर भी पढ़ें : गले की खराश को दूर करेंगे ये 5 हर्ब्स और मसाले, बाहर निकल आएगा सीने में जमा कफ

जयसवाल के आउट होने के बाद केएल राहुल (00) और रवींद्र जडेजा (00) भी चलते बने। राहुल को ओ’रूर्के और जडेजा को मैट हेनरी ने अपना शिकार बनाया। भारत ने लंच तक केवल 34 रन पर 6 विकेट खो दिये। पंत 15 रन बनाकर नाबाद हैं।

न्यूजीलैंड के लिए ओ’रूर्के ने 3, मैट हेनरी ने 2 और टिम साउथी ने 1 विकेट लिया।

ये खबर भी पढ़ें : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया युवा विंग छत्तीसगढ़ इकाई की नई कार्यकारिणी का ऐलान

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper