छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कब होगा चुनाव जानें, तारीख की हुई घोषणा

छत्तीसगढ़ में कब होगा चुनाव जानें, तारीख की हुई घोषणा

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. जिसके मुताबिक छत्तीसगढ़ में 3 चरण में चुनाव होंगे. वहीं चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे.

बता दें कि छत्तीसगढ़ कुल 11 लोकसभा सीट हैं. जिन पर चुनाव होना है. इस सीटों में रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर, कांकेर, सरगुजा सीट शामिल है. इसके लिए पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. जिसमें भाजपा ने 11 तो कांग्रेस ने 6 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है.

 

Back to top button
📰 E-Paper