RADA
खेल

कोलकाता ने दिल्ली को हराया, सॉल्ट का तूफानी अर्धशतक

कोलकाता ने दिल्ली को हराया, सॉल्ट का तूफानी अर्धशतक

आईपीएल 2024 का 47वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
आईपीएल 2024 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल कर ली। अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद केकेआर के खाते में अब 12 अंक हो गए हैं। वहीं, उनका नेट रनरेट 1.096 का हो गया है जबकि दिल्ली इस सीजन की छठी शिकस्त के साथ छठे पायदान पर खिसक गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सॉल्ट ने जड़ा सीजन का चौथा अर्धशतक
ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 153 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 157 रन बनाए। इस मैच में फिल सॉल्ट और सुनील नरेन ने केकेआर को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट 79 रनों की साझेदारी हुई। नरेन 10 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, फिल सॉल्ट ने 26 गेंदों में जोरदार अर्धशतक लगाया। यह उनके बल्ले से इस सीजन का चौथा अर्धशतक निकला। सॉल्ट ने 33 गेंदों का सामना किया और सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। उन्हें अक्षर पटेल ने बोल्ड किया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका