RADA
खेल

बारिश के कारण कोलकाता-राजस्थान मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक

बारिश के कारण कोलकाता-राजस्थान मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक

आईपीएल 2024 का 70वां और लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना था। हालांकि, बारिश की वजह से यह मैच बिना एक भी गेंद खेले रद्द हो गया। दोनों टीमों के खाते में अब एक-एक अंक हो गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बारिश की वजह से राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। दोनों टीमों के खाते में अब एक-एक अंक हो गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 21 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। वहीं, राजस्थान रॉयल्स का 22 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से एलिमिनेटर में सामना होगा। इसके बाद 24 मई को क्वालिफायर-दो चेन्नई में खेला जाएगा। यह मुकाबला क्वालिफायर-एक में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर जीतने वाली टीम के बीच खेला जाएगा। 26 मई को क्वालिफायर-एक और क्वालिफायर-दो जीतने वाली टीमों के बीच चेपॉक में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, अवेश खान, नांद्रे बर्गर।
इम्पैक्ट सब : शुभम दुबे, केशव महाराज, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरा।

कोलकाता नाइट राइडर्स : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट सब : वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, नितीश राणा, केएस भरत, शेरफेन रदरफोर्ड।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका