RADA
उत्तरप्रदेश
Trending

 बीती रात रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर रख कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर-फर्रुखाबाद रेलवे ट्रैक पर बीती रात गैस सिलेंडर व कुछ अन्य संदिग्ध सामान रखा गया। इस बीच भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस गैस सिलेंडर से टकरा गई। गनीमत रही की गैस सिलेंडर फटा नहीं और दूर जा गिरा। इससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया।अगर रेलगाड़ी पलट जाती तो जान-माल की भारी क्षति हो सकती थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : दो बच्चाें की मौत के बाद स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बैच की वैक्सीनेशन को किया बैन

ये खबर भी पढ़ें : सर्राफ़ा व्यापारी पर हमला कर 10 लाख की लूट, व्यापारी की हालत गंभीर

कानपुर सेंट्रल से अनवरगंज स्टेशन होते हुए कालिंदी एक्सप्रेस भिवानी की ओर जा रही थी। अभी वह शिवराजपुर रेलवे स्टेशन के करीब ही पहुंची थी कि अचानक धड़ाम की आवाज आई। गति अधिक होने कारण चालक ने इमरजेंसी ब्रेक नहीं लिया और कुछ ही दूरी पर शिवराजपुर स्टेशन पहुंचने पर मेमो दिया। इसमें कहा गया कि ट्रेन किसी लोहे की वस्तु से टकराई है। इस पर आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीना ने मौके पर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।

ये खबर भी पढ़ें : नई आईफोन सीरीज 9 सितंबर को होगी लॉन्च

रेलवे ट्रैक पर कुछ संदिग्ध सामान मिला और गैस सिलेंडर दूर पड़ा मिला, जो फटा नहीं था और उसमें गैस भरी हुई थी। यह देख इंस्पेक्टर भांफ गया कि ट्रेन को पलटाने की साजिश रची गई है। इज्जत नगर पूर्वोत्तर रेलवे मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई है। मामले की जांच की जा रही है और रेलवे ट्रैक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें : सोमवती अमावस्या पर हरकी पौड़ी में 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका