अपराध
Trending

देर रात कबीरधाम में आबकारी विभाग ने पकड़ी 20 लाख की शराब, तस्कर गिरफ्तार

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में हाेने वाले नगरीय निकाय चुनाव के बीच आबकारी विभाग और कवर्धा पुलिस की संयुक्त टीम ने लाखाें के शराब के साथ तस्कर काे पकड़ा है। जब्त शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।  यह मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी संख्या में शराब भरकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रही है. आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार देर रात नाकेबंदी कर शराब तस्कर को पकड़ा. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश जमरे और इंदौर का रहने वाला बताया।ट्रक पर MP09GH5531 नंबर लिखा हुआ था।
पुलिस को चेकिंग में ट्रक में से 393 पेटी देसी शराब और 100 पेटी अंग्रेजी शराब मिली. आरोपी राजेश जामरे को धारा 34(1)क, 34(2) 36,59 (क) के तहत गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका