RADA
टेक्नोलॉजी

Lava Agni 3 5G की हो रही भारतीय बाजारों में एंट्री

नई दिल्ली। लावा अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Lava Agni 3 5G लॉन्च कर रहा है। इस फोन के लॉन्च को लेकर पिछले कुछ दिनों से कंपनी के ऑफिशियल एक्स हैंडल से हिंट मिल रही थी। आखिरकार कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट को लेकर डिटेल्स शेयर कर ही दी। लावा का अगला अग्नी ब्रांडेड फोन Lava Agni 3 5G भारत में 4 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रहा है। हालांकि, अभी तक लावा की ओर से इस अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेक्स को लेकर डिटेल्स शेयर नहीं की गई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : इन 5 जगहों पर करें भारत की अनूठी वास्तुकला का दीदार

कैसा होगा Lava Agni 3 5G फोन
Lava Agni 3 5G का जो टीजर सामने आया है,उससे फोन के रियर डिजाइन को लेकर कुछ जानकारियां मिली हैं। लावा का नया फोन रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ ट्रिपल कैमरा यूनिट के साथ लाया जा रहा है। ट्रिपल कैमरा यूनिट फोन के बैक पैनल पर ऊपर बायीं ओर दिया गया है। बैक पैनल पर ऊपर दायीं ओर खाली जगह होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो लावा का यह फोन रियर डिजाइन के साथ Xiaomi 11 Ultra से इंस्पायर्ड लग रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : शाकिब अल हसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लिया

लावा फोन में बांयीं ओर वॉल्यूम रॉकर मिलेगा। वहीं, दायीं ओर पावर बटन के अलावा, एक एडिशनल बटन भी देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि यह एडिशनल बटन लावा फोन में आईफोन की तरह एक्शन बटन का काम कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : सेबी बोर्ड मीटिंग 30 सितंबर को 

डिजाइन को लेकर कंपनी की ओर से किसी तरह की ऑफिशियल डिटेल्स शेयर नहीं की गई हैं, लेकिन माना जा रहा है कि फोन कर्व्ड एज OLED पैनल के साथ लाया जा रहा है। फोन में यूजर्स को इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा सिक्योरिटी के लिए मिल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : दांतों का पीलापन आपकी मुस्कान को छिपा रहा है? जाने घरेलु उपाय – Pratidin Rajdhani

Lava Agni 3 5G (संभावित स्पेसिफिकेशन)

  • इस फोन को कंपनी 6.78 इंच के AMOLED पैनल, FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट डिस्प्ले के साथ ला सकती है।
  • फोन MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। फोन को 8GB RAM और 256GB बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ लाया जा सकता है।
  • लावा फोन OIS-इनेबल्ड 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सिस्टम के साथ लाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : रामलला दर्शन योजना: छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका