RADA
उत्तराखण्ड
Trending

गुलदार ने 55 साल के व्यक्ति की ले ली जान, स्थानीय लोगों में रोष

पौड़ी गढ़वाल । चौबट्टाखाल विधानसभा की दमदेवल रेंज में गुलदार ने एक व्यक्ति को निवाला बना लिया। गुलदार के हमले के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए गुलदार के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं, वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही टीम तैनात कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी कविंद्र इष्टवाल ने बताया कि चौबटटाखाल विधानसभा के एकेश्वर ब्लॉक के ग्राम सिरौली के निवासी 55 वर्षीय पूरण सिंह सोमवार देर शाम को किर्खू बाजार से घर लौट रहे थे। तभी घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर कर दिया। घर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। सुबह गांव के लोगों काे उनका शव मुख्य मार्ग से लगभग दो किमी दूर पड़ा मिला। शव का सिर धड़ से अलग पड़ा हुआ था।

बताया कि घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। कहा कि पहले भी यहां गुलदार के आतंक की घटनाएं सामने आ रही थी, वन विभाग को कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ रोष भी जताया। डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है। मृतक के आश्रितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। कहा कि गुलदार को नरभक्षी घोषित करने को लेकर मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को भी रिपोर्ट भेजी गेई है। गुलदार को मारने के आदेश मिलने पर शूटर तैनात कर दिया जाएगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका