राज्य

देशभर में गर्मी और लू से लोगों का जीना मुहाल

देशभर में गर्मी और लू से लोगों का जीना मुहाल

देशभर में बढ़ती गर्मी और लू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कोलकाता में तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू को लेकर मौसम विभाग ने बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि ओडिशा और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले चार पांच दिनों तक गर्म हवाओं का प्रकोप रहेगा।

पूर्वी भारत में लू चल रही
बढ़ती गर्मी और हीटवेव को लेकर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, ‘इस समय पूर्वी भारत में लू चल रही है। आने वाले चार-पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। हीटवेव को देखते हुए पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहां का तापमान सामान्य से पांच-छह डिग्री अधिक है। पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक है। अनुमान है कि कल से तापमान में गिरावट हो सकती है। उसके बाद चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।’

DIwali Offer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रायपुर ऑटो एक्सपो 2025 का शुभारंभ TVS EXCEL xl100 बन रही है लोगो की सबसे अच्छी पसंद सिर्फ़ 1 लाख के डाउन पेमेंट मैं फैमिली के लिए बेहतरीन 7 सीटर Car Students के लिए देखने लायक सबसे Best फ़िल्में