छत्तीसगढ़

इंडियन बैंक द्वारा ऋण स्वीकृति पत्र वितरण शिविर का आयोजन

रायपुर- इंडियन बैंक द्वारा 16.05.2026 को एक विशेष ऋण स्वीकृति पत्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर लगभग 800 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र, पात्र ग्राहकों को प्रदान किए गए । कार्यक्रम में कॉर्पोरेट कार्यालय से  सुजय मल्लिक, मुख्य महाप्रबंधक महोदय एवं श्रीमती कनका एस क्षेत्र महाप्रबंधक महोदया, भुबनेश्वर की वर्चुअल उपस्थिति । ज्ञातव्य हो कि यह शिविर क्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय, भुबनेश्वर के कार्यक्षेत्र में आने वाले रायपुर सहित अन्य चार अंचलों में आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में मुख्य महाप्रबंधक महोदय ने कहा कि इंडियन बैंक सदैव अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने तथा प्रतिस्पर्धात्मक ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध रहा है । उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बैंक अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप उन्हें सहज एवं सुलभ ऋण सुविधाएँ प्रदान करता रहेगा ।
कार्यक्रम के अंत में अंचल प्रबंधक  रूपेश अग्रवाल ने सभी सम्मानित ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि इंडियन बैंक भविष्य में भी ग्राहकों को सभी प्रकार की बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु वचनबद्ध रहेगा ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका