पंजाब

Ludhiana : 12 साल पुराने नौकर ने रचा बड़ा खेल! मालिक के उड़े होश

लुधियाना  : भदौड़ हाऊस के निकट स्थित ए.सी मार्केट में होलसेल ग्रामैंट की दुकान पर काम करने वाले नौकर को मालिक ने 600 रुपए की चोरी करते हुए पकड़ लिया। जब मालिक ने मामले को जांच की तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और पता चला कि वह करीब 50 लाख रुपए का माल एक साल में बेच चुका है। जिस पर उसने थाना कोतवाली की पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने जांच के बाद नौकर को काबू कर लिया । पुलिस ने आरोपी की पहचान बस स्टैंड के निकट इंदरानगर में रहने वाले अवनिंदर सिंह उर्फ सोनू के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ सैट्रा ग्रीन के रहने वाले विक्की नागपाल के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। इंस्पैक्टर परमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के रिकार्ड को भी चैक किया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विश्वास पात्र बन कर रहा था 
पुलिस को दिए बयान में विक्की नागपाल ने बताया कि उसकी ए.सी मार्केट में रिच एन रायल नाम से फर्म है और वह होलसेल व रिटेल का काम करते है। उक्त आरोपी उसके पास पिछले 12-13 साल से नौकरी कर रहा है । उसके अलावा दो अन्य वर्कर उसके पास काम करते है । काफी समय से उसे शक था कि दुकान में चोरी हो रही है । लेकिन उक्त आरोपी उससे पास पुराना था और वह उस पर विश्वास करते थे और कई बार दुकान की चाबी भी उसी के पास होती थी । आरोपी दुकान पर बिलिंग करने के साथ सेल्जमैन का काम भी करता था, जब कि दो अन्य वर्कर दुकान का अन्य काम करता थे । वह दुकान पर कम बैठता था । 3 अप्रैल को जब वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था तो एक ग्राहक उसकी दुकान पर आया और उसने 2 शर्ट पीस पसंद कर लिए । इसी दौरान वह किसी काम के चलते चला गया और आरोपी को ग्राहक से 600 रुपए प्रति पीस के हिसाब से पैसे लेने के लिए बोल कर गया । अगले दिन जब उसने सोनू से हिसाब पूछा तो उसने बताया कि ग्राहक एक शर्ट पीस लेकर गया है और उसने 600 रुपए दिए थे । लेकिन कुछ समय के बाद ही वही ग्राहक दुकान पर वापस आया और उसने बताया कि एक पीस चेंज करना है, जब कि दूसरी शर्ट पहनी हुई थी । शक होने पर उसने ग्राहक से पूछा कि उसने सोनू को कितने पैसे दिए थे तो उसने बताया कि वह 1200 रुपए देकर गया था ।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा 
जब उसने उसी दिन की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक की तो देखा कि ग्राहक ने दो शर्ट पीस लिए थे और उसने दूसरे नौकर राजा को 1200 रुपए पकड़ा दिए । ग्राहक के जाने के बाद राजा ने 1200 रुपए आरोपी को दे दिए । लेकिन आरोपी सोनू ने उसे केवल 600 रुपए दिए । जब नौकरों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह ग्राहकों से कैश लेकर सोनू को पकड़ा देते थे और वही हिसाब करता था । नौकरों ने बताया कि सोनू पहले भी इसी तरह कैश में हेराफेरी करता था, लेकिन आपका विश्वासपात्र होने के कारण वह नहीं बताए पाए ।जब सोनू से बात की गई तो उसने बताया कि उससे गलती हो गई ।

  1. एक अकाऊट में मिले 22 लाख रुपए दूसरे में मिली 30 लाख की ट्राजेक्शन 
    इस दौरान जब आरोपी के मोबाइल पर उसके अकाऊट चैक किया तो उसके एक खाते में 20 लाख रुपए की और दूसरे खाते में 30 लाख रुपए की ट्राजेक्शन मिली, जो कि उसने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर खोले हुए है । अकाऊट चैक करने पर पता चला कि आरोपी सोनू  अलग अलग फर्मो को उसकी दुकान के माल के नग बना कर सप्लाई कर देता था और अपने खाते में पेमैंट मंगवा लेता था । आरोपी ने बहाना बनाते हुए कहा कि वह अपने तौर पर सप्लाई का काम करता है और वह वहां से पेमेंट अपने खाते में मंगवाता है, जब कि स्टॉक चैक करने पर आरोपी की चोरी का पता चला । इंस्पैक्टर परमवीर सिंह ने बताया कि मामले को लेकर

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका