RADA
मध्यप्रदेश

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर, भाजपा उम्मीदवारों के लिए करेंगे प्रचार

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे यहां विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन के लिए जाएंगे और चुनावी रैली में शामिल होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 11 बजे दुर्गापुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकाप्टर से बांकुरा जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बांकुरा में चुनावी रैली में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सलतोरा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चांदना बारी, छतना क्षेत्र के प्रत्याशी सत्यनारायण मुखोपाध्याय, बांकुरा विधानसभा क्षेत्र की उम्मीदवार नीलाद्री शेखर दाना, बरजोरा क्षेत्र से प्रत्याशी बिलेश्वर सिंघा और ओंडा क्षेत्र के प्रत्याशी अमरनाथ शाखा के नामांकन पर्चे दाखिल करवाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3 बजे करगहिर (जिला बांकुरा) से हेलीकाप्टर से दुर्गापुर जाएंगे। दुर्गापुर से दोपहर 3:30 बजे विशेष विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका