मध्यप्रदेश

MP में महाराष्ट्र पुलिस की दबिश: पूर्व मंत्री के बेटे को भीड़ के बीच से किया अरेस्ट

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महाराष्ट्र पुलिस ने अचानक दबिश देकर पूर्व मंत्री के बेटे और कांग्रेस नेता यशवंत सिलावट को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई रविवार को उस समय हुई, जब कांग्रेस नगर निगम के सामने मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में प्रदर्शन कर रही थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदर्शन के बीच से ही महाराष्ट्र पुलिस ने स्थानीय कोतवाली पुलिस की मदद से यशवंत सिलावट को हिरासत में लिया, जिससे मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

हत्या के प्रयास का मामला बताया जा रहा है कारण

सूत्रों के मुताबिक, यशवंत सिलावट पर महाराष्ट्र के धुलिया जिले के सिरपुर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। इसी मामले में महाराष्ट्र पुलिस उन्हें पकड़ने खंडवा पहुंची थी।

हालांकि गिरफ्तारी के बाद यशवंत सिलावट ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि यह मामला प्रॉपर्टी और लेन-देन से जुड़ा हुआ है, कोई गंभीर आपराधिक प्रकरण नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बातचीत के जरिए मामला सुलझाया जा सकता था।

कांग्रेस में मचा राजनीतिक भूचाल

यशवंत सिलावट, पूर्व मंत्री हीरालाल सिलावट के बेटे हैं, जो दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं। बेटे की इस तरह सार्वजनिक प्रदर्शन के बीच गिरफ्तारी से कांग्रेस खेमे में राजनीतिक भूचाल आ गया है।

फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस यशवंत सिलावट को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर महाराष्ट्र ले जाने की तैयारी में है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को राजनीतिक साजिश करार देते हुए विरोध के संकेत दिए हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका