
2026 में नए अवतार में आएगी Mahindra Scorpio N, मिलेंगे अपडेटेड फीचर्स और दमदार लुक
Automobile Desk: अगर आप दमदार लुक और मजबूत SUV के शौकीन हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Mahindra Scorpio N का नया 2026 फेसलिफ्ट वर्जन जल्द ही बाजार में आने वाला है। कंपनी इसे नए डिजाइन और अपडेटेड फीचर्स के साथ पेश करने की तैयारी में है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!केबिन का डिजाइन भी पहले से ज्यादा प्रीमियम होगा
एक समय था जब पुरानी स्कॉर्पियो छोटे और बड़े शहरों में लोगों की पहली पसंद हुआ करती थी, लेकिन बाद में Tata Harrier और Hyundai Creta जैसी नई SUVs आने से स्कॉर्पियो थोड़ी पुरानी लगने लगी। अब कंपनी स्कॉर्पियो एन को नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि अगस्त 2026 तक इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च हो सकता है, हालांकि अभी आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। नई स्कॉर्पियो एन के लुक में हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नए हेडलाइट्स, फॉग लैंप, टेल लाइट्स, अपडेटेड बंपर और नए डिजाइन के अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं। हालांकि इसका मजबूत बॉडी और स्टाइल पहले जैसा ही रहेगा।
इंटीरियर की बात करें तो इसमें बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है, जो Mahindra Thar Roxx से लिया जा सकता है। इसके साथ ही केबिन का डिजाइन भी पहले से ज्यादा प्रीमियम होगा। इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा। इसमें पहले की तरह 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलेंगे। गाड़ी में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन होंगे और कुछ वेरिएंट में 4X4 सिस्टम भी मिलेगा।
कीमत की बात करें तो नए मॉडल की कीमत थोड़ी बढ़ सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 14 लाख रुपये से 26 लाख रुपये के बीच हो सकती है। फिलहाल मौजूदा मॉडल 13.2 लाख से 23.99 लाख रुपये तक मिलता है।

