RADA
मध्यप्रदेश
Trending

मप्र के पन्‍ना जिले में सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन छत का स्लैब गिरने से 2 मजदूरों की मौत, 50 घायल 

पन्‍ना/भोपाल । मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां जेके सीमेंट फैक्टरी में निर्माणाधीन छत का स्लैब गिर गया। घटना के दौरान सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। हादसे में 2 मजदूरों की दबने से मौत होने की खबर है, हालांकि प्रशासन की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि घटना में लगभग 50 मजदूर घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह घटना पन्‍ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र की है। जहां गुरुवार सुबह ग्राम पगरा स्थित जेके सीमेंट फैक्टरी में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी। इसमें सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छत का स्लैब गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि करीब 50 मजदूर घायल हुए हैं। हालांकि अभी तक मृतकों और घायलों की सटीक संख्या की प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एम्बुलेंस भी मौके पर हैं। मलबे में दबे कई मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए फैक्टरी के अंदर प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने में जुटी हुई हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका