RADA
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 6 आईएएस, 03 पीसीएस और 02 सचिवालय सेवा अधिकारियों सहित कुल 11 अधिकारियों के दायित्वों में परिवर्तन किया है। विशाल मिश्रा को जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग बनाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह पतियाल की ओर से जारी आदेश में तत्काल प्रभाव से नई तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार को निदेशक-सेवायोजन के पदभार से अवमुक्त कर दिया गया है। वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी सौरभ गहरवार को प्रबंध निदेशक-सिडकुल एवं महानिदेशक/आयुक्त उद्योग के पद से हटाकर अपर सचिव-उद्योग और निदेशक-राजकीय मुद्रणालय, रुड़की का दायित्व सौंपा गया है। इसी बैच के नरेन्द्र सिंह भण्डारी को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी-पर्यटन विकास परिषद एवं निदेशक-सेवायोजन, देहरादून नियुक्त किया गया है।

वर्ष 2017 बैच के आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव, आवास तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी-भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। वर्ष 2018 बैच के आईएएस प्रतीक जैन को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद से हटाकर प्रबंध निदेशक-जीएमवीएन, मिशन निदेशक-जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक-नमामि गंगे तथा केएफडब्ल्यू परियोजना का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। विशाल मिश्रा को इन दायित्वों से मुक्त करते हुए जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग बनाया गया है।

राज्य सिविल सेवा के अधिकारी गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण के साथ ही निदेशक-अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक-उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा परिषद एवं प्रबंध निदेशक-अल्पसंख्यक कल्याण निगम की जिम्मेदारी दी गई है। त्रिलोक सिंह मर्तोलिया (पीसीएस) को प्रधान प्रबंधक, शुगर मिल किच्छा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि अब्ज प्रसाद बाजपेयी (पीसीएस) को उक्त पद से हटाकर सिटी मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी नियुक्त किया गया है।

सचिवालय सेवा के अधिकारी सुरेश जोशी को अपर सचिव, जनगणना और कवीन्द्र सिंह को आयुक्त, गन्ना एवं चीनी के पद पर तैनात किया गया है।

एक अन्य आदेश में पीसीएस अधिकारी कमलेश मेहता की राज्य निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें डिप्टी कलेक्टर, टिहरी गढ़वाल नियुक्त किया गया है। शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को उपलब्ध कराएं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका