
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 61 SI बने इंस्पेक्टर, DGP ने जारी किए प्रमोशन आदेश
रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने 61 सब इंस्पेक्टर (SI) को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत किए गए सभी अधिकारी 2013 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अधिकारियों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बारिश ने खोली सिस्टम की पोल! पन्ना जिला अस्पताल के वार्ड में भरा घुटनों तक पानी, मरीज बेहाल
फिलहाल केवल पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों की पदस्थापना (पोस्टिंग) का आदेश अलग से जारी किया जाएगा। इसके बाद उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। पुलिस मुख्यालय के इस फैसले को विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।




