
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: तारकेश्वर पटेल बने DCP सेंट्रल, दीपमाला को मिली नॉर्थ जोन की जिम्मेदारी
रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्तों का तबादला हुआ है। तारकेश्वर पटेल को DCP सेंट्रल जोन कमिश्नरेट बनाया गया है। दीपमाला कश्यप को नार्थ जोन डीसीपी कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं अर्चना झा डीसीपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल कमिश्नरेट बनाई गई है, जिसका आदेश रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ला ने जारी कर दिया है। इसके साथ ही थाना प्रभारियों का भी तबादला किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार को थाना प्रभारी कोतवाली के साथ एसीसीयू प्रभारी (क्राईम ब्रांच) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
दतिया में BJP का चुनावी दांव, स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हुए कई बड़े चेहरे; देखें पूरी लिस्ट
राजेश सिंह आजाद चौक थाना प्रभारी बनाए गए, पारसराम पटेल को सरस्वती नगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई और नरेंद्र साहू को गुढ़ियारी थाना प्रभारी बनाया गया है।



