RADA
लाइफ स्टाइल

ऐसे बनाएं हेल्दी कमल के पत्ते की चाय, मिलेंगे हैरान करने वाले फायदे

नई दिल्ली।तालाब में उगने वाले कमल के पत्ते से बनी चाय एक प्रकार की हर्बल टी है, जो कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होती है। जिसे सूखे कमल के पत्तों से तैयार किया जाता है। सबसे पहले इसकी शुरुआत प्राचीन चीन में हुई थी।जहां इसे शारीरिक शुद्धि, स्ट्रेस को कम करने और वेट लॉस करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन इसके औषधीय गुणों की वजह से अब ये लगभग पूरे एशिया में भी काफी लोकप्रिय हो रही है। तो आइए हम सब भी जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि और इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Porsche 911 Turbo 50 ईयर स्पेशल एडिशन हुई लॉन्च

कमल के पत्ते की चाय बनाने की विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में डेढ़ कप पानी को गर्म होने के लिए रखें अब इसमें 1-2 चम्मच सूखे कमल के पत्ते डालें और 5-7 मिनट तक उबालें। अब चाय को छान लें और स्वादानुसार शहद या नींबू मिलाएं। इस तैयार चाय को गर्मागर्म या ठंडी पी सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : अमेरिका में फिर हिंदू मंदिर में तोड़फोड़

कमल के पत्ते की चाय के स्वास्थ्य लाभ
वजन घटाने में सहायक- कमल के पत्तों में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो फैट को कम करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे तेजी से वजन घटाना आसान हो जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : एआईसीटीइ के नॉलेज पार्टनर के रूप में काम करेगी अमेरिकी कंपनी

दिल की सेहत को बढ़ावा- इस चाय में फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर हार्ट हेल्थ को बनाए रखते हैं।
ब्लड प्रेशर नियंत्रित- इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और हाई ब्लड प्रेशर से बचाव में मदद करता है।

ये खबर भी पढ़ें : इन 5 जगहों पर करें भारत की अनूठी वास्तुकला का दीदार

शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन- कमल के पत्ते प्राकृतिक डिटॉक्स एजेंट होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालते हैं, जिससे त्वचा में निखार आता है और शरीर ताजगी महसूस करता है।
पाचन में सुधार- इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को सही बनाए रखती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है।

ये खबर भी पढ़ें : शाकिब अल हसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लिया

सूजन और जलन में राहत- कमल के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन और जलन को कम करने में मदद करते हैं।
मानसिक शांति और तनाव कम करना- यह चाय तनाव को कम करती है, मस्तिष्क को शांत रखती है, और बेहतर नींद में मदद करती है, जिससे मानसिक शांति मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें : दांतों का पीलापन आपकी मुस्कान को छिपा रहा है? जाने घरेलु उपाय – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका