जॉब - एजुकेशन
Trending

आईआईएम अहमदाबाद ने देश के बाहर बढ़ाए कदम, यूएई सरकार के साथ हुआ करार

नई दिल्ली।  आईआईएम अहमदाबाद ने दुबई में अपना शैक्षणिक परिसर खोलने का एलान किया है।  परिसर की शुरुआत इस साल के अंत तक हो जाएगी।ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

आईआईएम अहमदाबाद का दुबई में यह परिसर दुबई इंटरनेशनल एकेडमिक सिटी में स्थापित होगा। अभी यह अस्थाई परिसर में चलेगा लेकिन वर्ष 2029 तक यह अपने स्थाई परिसर में स्थानांतरित हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण की मुहिम में आईआईटी के बाद अब आईआईएम ने भी देश से बाहर कदम बढ़ाया है। आईआईएम अहमदाबाद ने बुधवार को दुबई में अपना शैक्षणिक परिसर खोलने का एलान किया है, जो इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा। वैश्विक मांग को देखते इस परिसर में अभी सिर्फ एक वर्षीय एमबीए प्रोग्राम ही संचालित किया जाएगा। जिसे बाद में और विस्तार दिया जाएगा।ये खबर भी पढ़ें : Vitamin-B12 Deficiency: अंजीर के पानी से दूर करें विटामिन-बी12 की कमी

आईआईटी पहले ही यूएई के अबूधाबी और अफ्रीकी देश जंजीबार तंजानिया में अपना परिसर खोल चुकी है।ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

आईआईएम अहमदाबाद का दुबई में यह परिसर दुबई इंटरनेशनल एकेडमिक सिटी में स्थापित होगा। अभी यह अस्थाई परिसर में चलेगा, लेकिन 2029 तक यह अपने स्थाई परिसर में स्थानांतरित हो जाएगा। यूएई ने उन्हें जल्द ही भूमि मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। इस बीच आईआईएम अहमदाबाद और यूएई सरकार के बीच दुबई परिसर को लेकर बुधवार को एक करार भी हुआ है।ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

भारतीय मानकों के आधार पर होगा एडमिशन
आईआईएम के दुबई परिसर में भी दाखिला भारतीय मानकों के आधार पर ही होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर इस फैसले को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि ‘भारत की उच्च शिक्षा के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है।ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में भारतीय शिक्षण संस्थानों को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह सहयोग सीखने, नवाचार और वैश्विक भलाई के कदमों को सशक्त बनाने के लिए नए रास्ते खोलेगा।’ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper