देश-विदेश

अमेरिका में फिर हिंदू मंदिर में तोड़फोड़

वाशिंगटन । अमेरिका में एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया। इस बार कैलिफॉर्निया के सैक्रामेंटो में अज्ञात लोगों ने बीएपीएस हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की। पास की इमारत में जलापूर्ति करने वाले पाइपों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंदिर की दीवारों पर ‘हिंदुओं वापस जाओ’ के नारे लिख दिए। इस घटना से स्थानीय हिंदू और दक्षिण एशियाई समुदाय सदमे में है।

ये खबर भी पढ़ें : दांतों का पीलापन आपकी मुस्कान को छिपा रहा है? जाने घरेलु उपाय – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : रामलला दर्शन योजना: छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना

इस घटना से आहत बीएपीएस पब्लिक अफेयर्स ने एक्स पर यह विवरण साझा किया। बीएपीएस पब्लिक अफेयर्स ने कहा कि न्यूयॉर्क में बीएपीएस मंदिर में तोड़फोड़ के 10 दिन से भी कम समय में सैक्रामेंटो में कल रात हमारे मंदिर को हिंदू विरोधी नफरत से कलंकित किया गया। दीवारों पर लिखा गया-हिंदुओं वापस जाओ। हम नफरत के खिलाफ एकजुट हैं। शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : सेबी बोर्ड मीटिंग 30 सितंबर को 

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में मासूमों पर आसमानी कहर  गाज गिरने से 6 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत

इस घटना पर सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय की टिप्पणी सामने आई है। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा है कि बुधवार सुबह माथेर में एक हिंदू मंदिर में हुई संभावित घृणा अपराध की जांच की जा रही है। यह सब आर्मस्ट्रांग एवेन्यू के पास स्थित स्वामीनारायण मंदिर में हुआ। जांच के दौरान मंदिर के पार्किंग स्थल के प्रवेश द्वार और शामियाने पर भारत के प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द और संदर्भित भित्तिचित्र मिले। पास की एक इमारत में पानी की आपूर्ति करने वाले पाइप भी काट दिए गए। पुलिस फिलहाल घटना में शामिल लोगों की तलाश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें : प्रधानमंत्री आवास अंत्योदय की उपज

बीएपीएस पब्लिक अफेयर्स ने सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय का इसके लिए आभार जताया है। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा है कि यह दुखद है। बीएपीएस पब्लिक अफेयर्स ने कहा है कि घटना के बाद हिंदू समुदाय के लोग प्रार्थना समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सद्भाव को बढ़ावा देने और असहिष्णुता के खिलाफ खड़े होने का संकल्प दोहराया गया।

ये खबर भी पढ़ें : पंजाब में पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper