और जीवनशैली

खाली परफ्यूम की बोतलों से बनाएं होम डेकोर क्राफ्ट, यहां देखें 5 यूनिक आइडियाज

घर में अक्सर कई ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें एक बार इस्तेमाल करने के बाद बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन अगर थोड़ा सा क्रिएटिव सोचा जाए, तो यही बेकार चीजें बेहद खूबसूरत और काम की बन सकती हैं। इन्हीं में से एक है परफ्यूम की बॉटल, जिसे खाली होने पर अक्सर फेंक दिया जाता है। लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी की मदद से आप इन खाली बोतलों से कई सारे होम डेकोरेशन के आइटम बना सकते हैं। परफ्यूम की बोतलें डिजाइन और शेप में पहले से ही काफी आकर्षक होती हैं, इसलिए इन्हें होम डेकोरेशन में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह न सिर्फ दिखने में खूबसूरत लगती हैं बल्कि घर को यूनिक लुक भी देती हैं। इन्हें बनाने में न तो ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है और न ही समय। यहां पर कुछ आइडियाज दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप खाली परफ्यूम की बोतलों से कई डेकोर आइटम बना सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

1- शोपीस
परफ्यूम की बोतलों को पेंट, ग्लिटर, स्टोन या रिबन से सजाकर एक खूबसूरत शोपीस बना सकते हैं। इसे आप अपने लिविंग रूम, बेडरूम या फिर घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं।

2- लिक्विड हैंडवॉश/ऑयल डिस्पेंसर
खाली पड़ी परफ्यूम की बोतलों को अच्छे से साफ करके उसमें हैंडवॉश, लोशन या हेयर ऑयल भरकर स्टाइलिश डिस्पेंसर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दिखने में थोड़े यूनिक लगेंगे।

3- फ्लावर वास
छोटी-छोटी परफ्यूम की बोतलों में आप ताजे या आर्टिफिशियल फूल लगाकर मिनी फ्लावर वास बना सकते हैं। इन्हें डाइनिंग टेबल, स्टडी टेबल या शेल्फ पर रखकर घर को थोड़ा अलग लुक दे सकते हैं।

4- एरोमा डिफ्यूजर
एरोमा डिप्यूजर घर के वातावरण को रिफ्रेश करने में मदद करते हैं। ऐसे में आप परफ्यूम की खाली बोतलों को एरोमा डिप्यूजर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए खाली बोतल में एसेंशियल ऑयल और पानी डालकर उसमें कुछ लकड़ी या स्टिक्स डाल दें। इससे कमरा फ्रेश और खुशबू से भरा रहता है।

5- फेयरी लाइट
छोटी-छोटी फेयरी लाइटों का अगर सही से इस्तेमाल किया जाए, तो ये आपके घर के लुक को बदल सकती हैं। घर को थोड़ा आकर्षक बनाने के लिए परफ्यूम की खाली बोतलों में छोटी एलईडी फेयरी लाइट्स को बोतल के अंदर डाल दें। इसे आप लिविंग रूम या फिर बेडरूम में रख सकते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका