खानपानलाइफ स्टाइल

सुबह नाश्ते में बासी चावल से बनाएं फूली फूली इडली, मिनटों में बनकर होगी तैयार, नोट करें रेसिपी

कई बार घर में बचे हुए चावल को फेंकना पड़ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं बासी चावलों से आप नरम और फूली-फूली इडली बना सकते हैं? यह न सिर्फ एक स्मार्ट किचन हैक है, बल्कि स्वाद और सेहत दोनों में भी बेहतरीन है। खास बात यह है कि इसके लिए लंबा फर्मेंटेशन भी जरूरी नहीं होता, बस कुछ आसान स्टेप्स अपनाइए और मिनटों में तैयार कीजिए टेस्टी इडली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बासी चावल से इडली बनाने के लिए सामग्री: Ingredients for making idli from stale rice

1 कप बासी चावल, आधा कप सूजी, आधा कप दही, आधा कप पानी जरूरत अनुसार, नमक स्वादानुसार, आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा या ईनो, थोड़ा सा तेल (ग्रीस करने के लिए)

बासी चावल से इडली बनाने की विधि: leftover rice idli in hindi,

  • पहला स्टेप: सबसे पहले बासी चावल को मिक्सर में डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और इसे स्मूद पेस्ट बना लें।
  • दूसरा स्टेप: अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकालें और इसमें सूजी और दही डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • तीसरा स्टेप: अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिलाकर इडली जैसा कंसिस्टेंसी तैयार करें।(अगर बैटर में थोड़ा सा पोहा मिला दें, तो इडली और भी ज्यादा मुलायम बनेगी।)
  • चौथा स्टेप: अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें और बैटर को 5-10 मिनट के लिए रख दें, ताकि सूजी थोड़ा फूल जाए।
  • पांचवां स्टेप: इडली बनाने से ठीक पहले इसमें बेकिंग सोडा या ईनो डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें।
  • छटवां स्टेप: इसके बाद इडली मोल्ड को हल्का तेल लगाकर ग्रीस करें और बैटर डालें।
  • सातवां स्टेप: अब इसे स्टीमर में 10-12 मिनट तक पकाएं। जब इडली फूलकर तैयार हो जाए, तो गैस बंद करें और थोड़ी देर ठंडा होने दें।
  • आठवां स्टेप: गरमा-गरम इडली को नारियल चटनी और सांभर के साथ सर्व करें। यह इडली इतनी सॉफ्ट और स्पंजी बनेगी कि हर कोई तारीफ करेगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका