RADA
खानपानलाइफ स्टाइल

मलाई और प्याज से बनाएं टेस्टी सब्जी, रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर में मिलेगा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

अगर आप रोजाना वही सब्जी खा-खाकर बोर हो चुके हैं तो घर में रेस्टोरेंट स्टाइल मलाई और प्याज की सब्जी बनाकर खाएं। मलाई और प्याज से इतनी टेस्टी सब्जी बनती है कि लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे। सबसे बड़ी बात कि इस सब्जी को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा किसी सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। पराठे के साथ मलाई प्याज की सब्जी खाने में लाजवाब लगती है। ज्यादातर लोगों के घर प्याज और मलाई आसानी से मिल जाता है। ऐसे में अगर आप कुछ अलग खाना चाहते हैं, तो मलाई प्याज की सब्जी बनाकर खा लें। फटाफट नोट कर लें मलाई प्याज की सब्जी की रेसिपी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मलाई प्याज की सब्जी की रेसिपी

पहला स्टेप- मलाई प्याज की सब्जी बनाने के लिए एक कड़ाही में 2 चम्मच मक्खन और 1 बड़ा चम्मच तेल डाल दें। अब इसमें इसमें आधा चम्मच जीरा, 2 तेज पत्ता डालकर जीरा चटका लें। अब तेल में 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट डालें, इसके बाद बरीक कटी हरी मिर्च डालकर भून लें। अब टमाटर की प्यूरी डालकर मीडियम फ्लेम पर तेल छोड़ने तक पकाएं।

दूसरा स्टेप- मसाले में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर स्वादानुसार डाल दें। अब ग्रेवी के लिए 12 काजू को पेस्ट बनाकर डाल दें। इसमें 4 बड़े प्याज मोटे टुकड़ों में काटकर डाल दें। सारी चीजों को हल्का पकाएं। अब इसमें 1 कप ताजा क्रीम डालें दें। सब्जी को मिक्स करके 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं।

तीसरा स्टेप- ऊपर से गरम मसाला, बारीक कटा हरा धनिया पत्ता डालकर गैस बंद कर दें। क्रीमी ग्रेवी और हल्के मसालों के साथ मलाई प्याज की सब्जी बनकर तैयार है। आप इसे रोटी, पराठा और नान के साथ इंजॉय करें। ये सब्जी एक बार बनाकर खाएंगे तो बार-बार खाने का मन करेगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका