RADA
लाइफ स्टाइल

हर दिन मुट्ठीभर बादाम से दिल को बनाएं सेहतमंद और खुशहाल

हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है, जिसका मकसद दिल की सेहत के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस दिन डॉक्टर, सरकारी संस्थान और अंतरराष्ट्रीय संगठन मिलकर हृदय रोगों और इनके बचाव के बारे में जानकारी देते हैं। हाल के वर्षों में भारत में हृदय रोगों के मामलों में तेजी देखी गई है, जो चिंता का विषय है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : लोहारीडीह घटना की हाेगी दण्डाधिकारी जांच

एक हालिया अध्ययन में, 45 साल और उससे अधिक उम्र के 29.4 प्रतिशत भारतीयों को खुद ही दिल की बीमारियों का पता चला। इससे यह साफ होता है कि दिल की सेहत को लेकर ज्यादा जागरूकता फैलाने की जरूरत है। अपने दिल को स्वस्थ रखने का एक सरल तरीका है कि आप अपने रोजाना के भोजन में हार्ट हेल्दी फूड जैसे मुट्ठीभर बादाम शामिल करें।

ये खबर भी पढ़ें : कारीगर बना रहे थे रिवाल्वर और पिस्टल, चार गिरफ्तार

दिल की बीमारियों से बचाव में बादाम एक बेहद मददगार साथी हो सकता है। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, डाइटरी फाइबर, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे 15 ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं रोजाना एक मुट्ठी बादाम खाने से टोटल और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है साथ ही दिल को नुकसान पहुंचाने वाली सूजन भी कम होती है। इसीलिए इसे दिल की सेहत के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : हरमनप्रीत कौर ने महिला टी20 विश्व कप 2024 से पहले भरी हुंकार

वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री, सोहा अली खान ने कहा दिल की सेहत बनाए रखना बेहद जरूरी है, और इसके लिए संतुलित आहार और एक्टिव रहना महत्वपूर्ण हैं। मैं अपने और अपने परिवार के लिए हमेशा इस बात का ध्यान रखती हूं। खाने में मैं जंक फूड से बचने की कोशिश करती हूं और बादाम जैसे सेहतमंद विकल्पों को चुनती हूं। अपनी दिनचर्या में मैं बादाम को शामिल करती हूं, जिससे मेरा पेट भरा रहता है और मुझे नुकसानदायक स्नैक्स से दूर रहने में मदद मिलती है। साथ ही, मैं योगा, पिलेट्स और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसे वर्कआउट करके एक्टिव रहने की कोशिश करती हूं, ताकि मेरा दिल स्वस्थ रहे।

ये खबर भी पढ़ें :   गलती से भी स्किन केयरमें न करें इन चीजों का इस्तेमाल,त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं ये चीजें

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका