
उत्तराखंड में मखाना खेती को बढ़ावा, किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण
देहरादून। उत्तराखंड में मखाना की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। बुधवार काे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कैंप कार्यालय में बिहार की एक निजी संस्था के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान मंत्री जाेशी को बताया गया कि संस्था मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन के क्षेत्र में कार्यरत है और हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना है।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मखाना उत्पादन में अग्रणी क्षेत्रों का अध्ययन कर वहां की आधुनिक तकनीक और प्रबंधन पद्धतियों को राज्य के किसानों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि जलभराव वाली भूमि के बेहतर उपयोग के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है।
इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडेय, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, संस्था के पदाधिकारी राजीव रंजन,सम्यक जैन,अजय पैनोली उपस्थित रहे।

