
देश-विदेश
ममता हुई शर्मसार— 11 माह के मासूम की मां ने ही ली जान, कुएं में फेंका शव
पुणे। महाराष्ट्र के रंजनगांव एमआईडीसी इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय महिला ने अपने ही 11 महीने के बेटे की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। शुरुआत में महिला ने पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि बच्चा घर में गिरने से मर गया और डर के कारण उसने शव को कुएं में फेंक दिया
लेकिन पूछताछ में विरोधाभास मिलने पर सख्ती की गई तो सच्चाई सामने आ गई। आरोपी ने कबूल किया कि वह बच्चे के रोने-धोने से परेशान थी और पति को छोड़कर दूसरी जिंदगी शुरू करना चाहती थी, जिसमें उसे बच्चा बाधा लग रहा था। इसी वजह से उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कुएं से मासूम का शव बरामद कर अंतिम संस्कार कराया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

