उत्तराखण्ड

देर रात्रि नरभक्षी बाघ पिंजरे में हुआ कैद

नैनीताल । नैनीताल जनपद के कोटाबाग विकासखंड के ओखलढूंगा गांव में बीते दिनों वन्यजीवों ने एक महिला को अपना शिकार बनाया था। जिसके बाद वन विभाग की ओर से पिंजरे लगाया गया और नरभक्षी बाघ देर रात्रि पिंजरे में फंस गया। बाघ के पकड़े जाने से ग्रमीणों ने राहत की सांस ली है।

ये खबर भी पढ़ें : आलिया भट्ट ने थाईलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, बिकिनी में ढाया कहर

ये खबर भी पढ़ें : Philips TAT1169 रिव्यू: कैसे हैं फिलिप्स के ये ईयरबड्स

क्षेत्रीय वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र ध्यानी ने बताया कि पकड़ा गया बाघ 08 से 10 वर्ष की आयु का पूर्ण वयस्क एवं नर बाघ है। घटना के बाद से ही यह बाघ वन विभाग के कैमरों में भी देखा जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – हिन्दी – Pratidin Rajdhani

पकड़े गये बाघ को वन विभाग की टीम पकड़कर ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर ले गयी है। आगे जांच के बाद ही पुष्टि होगी कि क्या यह वही एवं नरभक्षी बाघ है जिसने महिला को अपना शिकार बनाया था।

ये खबर भी पढ़ें : 124.7cc इंजन के साथ हीरो स्प्लेंडर 125 बनी नई बेस्ट माइलेज बाइक – Pratidin Rajdhani

बहरहाल बाघ के पकड़े जाने से ग्रामीण स्वयं को भयमुक्त मान रहे हैं और उन्होंने राहत की सांस ली है।

बता दें कि 07 जनवरी शाम महिला पर वन्यजीवों के हमलों के बाद बाद शुक्रवार 10 जनवरी की रात्रि एक रॉयल बंगाल टाइगर प्रजाति का बाघ घटनास्थल पर लगाये गये पिंजरे में फंस गया है।

ये खबर भी पढ़ें : DIY कोलेजन है क्या?कुछ बातें जो आपको जाननी चाहिए – Pratidin Rajdhani

उल्लेखनीय है ओखलढूंगा गांव रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज में आता है, जबकि महिला को हिंसक वन्य जीव ने घर से मात्र लगभग 200 मीटर दूर ही कोसी रेंज के जंगल में अपना शिकार बनाया था। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एक वन कर्मी की भी पिटाई कर दी थी। अब बाघ कोटा व कोसी वन क्षेत्र की सीमा पर पकड़ा गया है।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – हिन्दी – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper