RADA
अपराध
Trending

बीजापुर में घर घुसकर माओवादियों ने की ग्रामीण की हत्या, पर्चा जारी

बीजापुर । बीजापुर जिले के थाना थाना भैरमगढ़ क्षेत्र के ग्राम केशामुंडी में रविवार की देर शाम ग्रामीण भदरू सोढ़ी पिता हिडमा  (उम्र 41वर्ष) की माओवादियों के द्वारा घर में घुस कर गद्दार बताते हुए कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी गई है। जिससे आम ग्रामीणों में भय एवं दहशत है ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


आज सोमवार भैरमगढ़ थाना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मौके पर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा बरामद हुआ है, जिसमें माओवादियों द्वारा गद्दार का साथ देने, सलवा जुड़ूम में काम करने और पार्टी की सूचना देना लिखा किया गया है।भैरमगढ़ के द्वारा शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बीजापुर पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र यादव का कहना है कि जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान में लगातार पुलिस को मिल रही सफलता से माओवादी संगठन को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही माओवादियों के कोर क्षेत्र में नवीन सुरक्षा कैंप के निर्माण से माओवादियों का आधार क्षेत्र सिमट रहा है। इस बात की खीझ माओवादी आम निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों पर निकाल रहे है एवं कभी गद्दारी, कभी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर भय का माहौल निर्मित करने के लिए आम लोगों की नृशंस हत्या कर अपने जनविरोधी, आदिवासी विरोधी, विकास विरोधी होने का परिचय दे रहे है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका