RADA
व्यापार

सपाट खुलकर मजबूत हुआ बाजार; सेंसेक्स चढ़ा

सपाट खुलकर मजबूत हुआ बाजार; सेंसेक्स चढ़ा

घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को सपाट शुरुआत हुई। हालांकि शुरुआती सुस्ती के बाद बाजार ने छलांग मारी और सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर सेंसेक्स 251.72 (0.33%) अंकों की बढ़त के साथ 74,472.78 पर जबकि निफ्टी 79.00 (0.35%) अंक चढ़कर 22,676.80 पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले फेडरल रिजर्व की मिनट्स में महंगाई पर चिंता जाहिर करने की सूचना सार्वजनिक होने के बाद बाजार में सपाट कारोबार होता दिखा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, इंडियन बैंक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल बढ़त के साथ खुले। दूसरी ओर, पावर ग्रिड, सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट दिखी। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की अनिश्चितता के बीच निफ्टी आईटी इंडेक्स के शेयर 0.23% तक मजबूत हुई। इसमें कोफोर्ज, एलटीटीएस और परसिसटेंट सिस्टम्स के शेयरों का योगदान रहा। एकल शेयरों में जुबलिएंट फूड वर्क्स के शेयर शुरुआती कारोबार में 5% तक उछले। डोमिनोज की भारत में फ्रेंचाइजी कंपनी के मुनाफे में चौथी तिमाही के दौरान वृद्धि दिखी। उसके बाद यह उछाल आया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका