छत्तीसगढ़सरकारी

शहीद ASP आकाश राव गिरपुंजे की पत्नी को मिली DSP के पद पर नियुक्ति…!

शहीद ASP आकाश राव गिरपुंजे की पत्नी को मिली DSP के पद पर नियुक्ति…!

रायपुर :- छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल प्रभावित सुकमा में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की पत्नी स्नेहा गिरपुंजे को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को यह आदेश जारी किया गया। स्नेहा को पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, चंद्रखुरी, रायपुर में पदस्थ किया गया है

हिमेश रेशमिया का कैप मेनिया टूर हुआ ग्लोबल, 21 दिसंबर को दुबई में धमाका! – Pratidin Rajdhani

कैबिनेट ने इस मामले को ‘विशेष प्रकरण’ मानते हुए नियुक्ति को स्वीकृति दी। सामान्य प्रशासन विभाग के 2013 के एकजाई पुनरीक्षित निर्देश की कंडिका-14 को शिथिल करते हुए यह नियुक्ति की गई है।

उल्लेखनीय है कि एएसपी आकाश राव गिरपुंजे सुकमा जिले में ड्यूटी के दौरान एक आईईडी विस्फोट में शहीद हो गए थे। उनकी शहादत को सम्मान देते हुए सरकार ने परिवार की सेवा भावना को मान्यता दी है। इसी क्रम में स्नेहा गिरपुंजे को राज्य पुलिस सेवा के कनिष्ठ वेतनमान (₹56,100–₹1,77,500) में दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के साथ डीएसपी पद पर नियुक्त किया गया है।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button