RADA
छत्तीसगढ़
Trending

 सांसद बृजमोहन के पिता सेवक श्रीरामजी लाल अग्रवाल के आकस्मिक अवसान पर महापौर चौबे, सभापति राठौड़ ने शोक व्यक्त किया 

रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता वरिष्ठ समाज सेवक श्रीरामजी लाल अग्रवाल के 96 वर्ष की अवस्था में आकस्मिक निधन पर राजधानी शहर रायपुर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, सभापति  सूर्यकान्त राठौड़, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने गहन शोक व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से दिव्य श्रीचरणों में दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान हेतु विनम्र प्रार्थना की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके साथ ही सर्वशक्तिमान ईश्वर से दिवंगत आत्मा के सभी परिवारजनों, इष्टगणों, मित्रगणों, सहयोगियों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु विनम्र प्रार्थना की गयी है। महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों ने कहा कि वरिष्ठ समाज सेवक स्वर्गीय श्रीरामजी लाल अग्रवाल का जीवन में किये गए समस्त समाजसेवी कार्यों हेतु सदैव ससम्मान स्मरण किया जाता रहेगा और उनके जीवन से नागरिकों को समाजसेवी कार्य करने हेतु सदैव सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त होती रहेगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका