RADA
छत्तीसगढ़
Trending

महापौर ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे ने दशहरा पर निगम ऑफसेट मशीन की पूजा -अर्चना की

रायपुर । आज विजयादशमी के पावन पर्व अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, सामान्य प्रशासन एवं विधि – विधायी कार्य विभाग के अध्यक्ष  रितेश त्रिपाठी ने नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के भूतल पर नगर निगम प्रेस एवं जनसम्पर्क विभाग में निगम ऑफसेट मशीन की प्रति वर्ष परम्परानुसार पूजा – अर्चना की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पारंपरिक पूजा-अर्चना हेतु निगम प्रेस एवं जनसम्पर्क विभाग पहुंचने पर महापौर, सभापति, सामान्य प्रशासन विभाग अध्यक्ष का प्रेस एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया.महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, सामान्य प्रशासन एवं विधि विधायी कार्य विभाग के अध्यक्ष रितेश त्रिपाठी ने नगर निगम प्रेस एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित समस्त राजधानी वासियों को असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक जीवंत पर्व विजयादशमी के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र के श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका