RADA
उत्तराखण्ड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महापौर ने महिला सैनिटरी इंस्पेक्टर व महिला सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

देहरादून।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को देहरादून नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम की महिला सैनिटरी इंस्पेक्टर एवं महिला सफाईकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं नगर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मौके पर महापौर सौरभ थपलियाल ने सभी महिला कर्मियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम की महिला कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महापौर ने सभी सम्मानित महिला कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन हमेशा उनके साथ खड़ा है

कार्यक्रम में महिला कर्मियों के योगदान की सराहना की गई और उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद मीनाक्षी मौर्या, पार्षद रजनी देवी, नगर आयुक्त नमामी बंसल, आईएएस प्रवीन कुमार, तनवीर मरवा, राजबीर चौहान आदि मौजूद रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका