RADA
छत्तीसगढ़
Trending

 शहीद राजीव पाण्डेय को जयन्ती पर महापौर मीनल चौबे एवं  अमर गिदवानी ने दी आदरांजलि

कहा शहीद राजीव पाण्डेय सम्पूर्ण राष्ट्र के गौरव पुरुष

रायपुर । विश्व की सबसे दुर्गम सैन्य चोटी सियाचिन ग्लेशियर पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराने वाले रायपुर निवासी शहीद राजीव पाण्डेय को आज उनकी जयन्ती पर राजधानी शहर के संजय नगर टिकरापारा में स्थित मूर्ति के समक्ष उनका सादर नमन करने नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 6 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में राजधानी शहर की प्रथम नागरिक महापौर  मीनल चौबे ने उन्हें मूर्ति स्थल पर सादर नमन करते हुए समस्त राजधानीवासियों की ओर से आदरांजलि दी.
नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष  अमर गिदवानी, जोन 6 जोन अध्यक्ष  बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 6 जोन कमिश्नर  रमेश जायसवाल सहित विशिष्टजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, गणमान्यजनों, आमजनों, महिलाओं, नवयुवकों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सियाचिन ग्लेशियर पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराने वाले शहीद राजीव पाण्डेय को आदरांजलि अर्पित की. महापौर  मीनल चौबे, संस्कृति विभाग अध्यक्ष  अमर गिदवानी, जोन 6 जोन अध्यक्ष  बद्री प्रसाद गुप्ता ने कहा कि रायपुर निवासी शहीद राजीव पाण्डेय ना केवल रायपुर शहर, छत्तीसगढ़ राज्य, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के गौरव पुरुष हैँ. विश्व की सबसे दुर्गम सैन्य चोटी सियाचिन ग्लेशियर पर राष्ट्रध्वज फहराने वाले शहीद राजीव पाण्डेय की शहादत युगों – युगों तक सदैव ससम्मान स्मरण की जाती रहेगी और सभी नागरिकों को जीवन में इससे सकारात्मक ऊर्जा शक्ति और राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा प्राप्त होती रहेगी.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका