RADA
छत्तीसगढ़
Trending

महापौर मीनल चौबे एवं आयुक्त विश्वदीप ने बैठक लेकर शहर में बारिश पूर्व नालो, नालियों की सफाई की समीक्षा की

रायपुर शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने आमजनता के मध्य व्यापक अभियान चलाये

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्लास्टिक कचरा शहर में नालो, नालियों को जाम करने का एक मुख्य कारण, प्लास्टिक उपयोग कम से कम हो एवं कपडे कागज के बैग का उपयोग अधिक से अधिक हो

बारिश में जल भराव होने पर संबंधित जोन कमिश्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी जवाबदेह रहेंगे महापौर मीनल चौबे

रायपुर- आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर  मीनल चौबे एवं आयुक्त  विश्वदीप ने नगर निगम मुख्यालय तृतीय तल सभाकक्ष में राजधानी शहर रायपुर में वर्षा पूर्व नालो एवं नालियों की सफाई एवं निकास प्रबंधन को लेकर अपर आयुक्त सर्वश्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यू.एस. अग्रवाल,  कृष्णा खटीक, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक लेकर जोन वार जानकारी लेकर समीक्षा की एवं बारिश के पूर्व की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये। महापौर  मीनल चौबे ने कहा कि शहर में प्लास्टिक कचरा अत्यधिक मात्रा में होना नालो व नालियों के जाम होने एवं निकास प्रबंधन के प्रभावित होने का एक प्रमुख कारण है। सभी जोनो के अधिकारीगण वार्ड पार्षदों को लेकर वार्डो में शहर में आमजनता के मध्य जाकर प्लास्टिक कचरे से रायपुर शहर को मुक्त करने व्यापक जनजागरण अभियान सामाजिक संगठनों, स्वयं सेवी संस्थानों, पर्यावरण विभाग की सहभागिता से चलाये ताकि सफाई होने के बाद नालो, नालियों में जाम की स्थिति शहर में निर्मित ना होने पाये एवं निकास सुगम बने। महापौर ने कहा कि समझाईश देने व जनजागरण करने के बाद पॉलीथीन उपयोग किये जाने पर पर्यावरण विभाग के साथ मिलकर नगर निगम के जोनो द्वारा संबंधितो पर नियमानुसार कार्यवाही पर्यावरण विभाग के नेतृत्व में की जाये। प्रयास किया जाये कि नागरिक जागरूक हो एवं दैनिक जीवन में लोग प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें एवं उसके स्थान पर कागज और कपड़े से निर्मित बैग का अधिक से अधिक उपयोग करें।

महापौर  मीनल चौबे ने सभी जोनो की जोनवार बारिश की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। महापौर ने कहा कि संसाधन उपलब्ध कराने के बाद एवं पर्याप्त समय दिये जाने के बाद यदि बारिश में नालो, नालियों में जल भराव की समस्या आयी तो संबंधित जोन कमिश्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी इसे लेकर सीधे जवाबदेह रहेंगे। आयुक्त  विश्वदीप ने कहा कि जोनो को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराये गये है एवं पर्याप्त समय दिया गया है। महापौर द्वारा समय समय पर की गई समीक्षा एवं निरीक्षण में समय समय पर दिये गये निर्देशों का सभी संबंधित जोन अधिकारी पालन करें। सभी जोनो के अधिकारी पूर्ण प्रयास करें कि बारिश में जलभराव की स्थिति ना आये एवं नागरिको को असुविधा ना हो। ऐसी स्थिति आने पर जवाबदेही तय कर संबंधितो पर कार्यवाही की जायेगी। यदि किसी जोन में संसाधनो की आवश्यकता हो तो वे तत्काल संसाधनो हेतु प्रस्ताव, मांग, स्वीकृति हेतु भेज दे। विभिन्न स्थलो की स्थितियां भिन्न होती है। वस्तुस्थिति की जानकारी अवश्य दें ताकि समय रहते जलभराव की कोई समस्या संभावित हो तो उसका समाधान तत्काल किया जा सके। सभी जोन अधिकारी इसमें पूर्व वर्षों के अनुभवो के आधार पर जलभराव की समस्या या तो ना हो या न्यून से न्यून हो ताकि उसका समाधान तत्काल किया जा सके। ऐसी व्यवस्था जोन स्तर पर कर ले।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका