छत्तीसगढ़
Trending

पण्डित विद्याचरण शुक्ल को 12वीं पुण्यतिथि पर महापौर मीनल चौबे और संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने किया नमन

रायपुर । आज पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल की 12वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करने नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से राजधानी शहर में रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के सामने नगर निगम के शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल उद्यान परिसर स्थित उनकी मूर्ति के समक्ष रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर  मीनल चौबे ने उन्हें समस्त नगरवासियों की ओर से सादर नमन करते हुए मूर्ति स्थल पर आदरांजलि अर्पित की।

नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष  अमर गिदवानी, पूर्व पार्षद  मनोज कंदोई, सामाजिक कार्यकर्त्ता  अनुभव चरण शुक्ला, प्रमोद तिवारी, नवीन चंद्राकर, जोन 4 सहायक अभियंता  दीपक देवांगन, गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों ने शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल को उनकी 12वीं पुण्यतिथि पर मूर्ति स्थल पर नमन किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper