अपराध
Trending

Raipur GST Action : टैक्स चोरी के आरोपी अमन अग्रवाल को आज न्यायालय में किया जायेगा पेश

रायपुर । टैक्स चोरी के मामले में राज्य के जीएसटी की रायपुर टीम द्वारा अगस्त्य एंटरप्राइजेज और अग्रवाल एंटरप्राइजेज के संचालक लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल को बीती देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। यह स्टेट जीएसटी द्वारा की गई पहली गिरफ्तारी है। आरोप है कि व्यापारी ने अलग-अलग फर्म के नाम पर करीब 26 करोड़ की टैक्स चोरी की थी। जीएसटी विभाग आज बुधवार काे आरोपी अमन अग्रवाल को न्यायालय में पेश किया जायेगा।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल ने प्रदेश के अलग–अलग बोगस फर्म से 2023 से 2025 तक 144 करोड़ की खरीद की और इसका इनपुट टेक्स क्रेडिट का लाभ लेकर अन्य जिलों के व्यापारियों को पास ऑन कर के करीब 26 करोड़ का लाभ लिया । जिन बोगस फर्मों के नाम पर खरीद हुई है उनमें हुसैनी इंटरप्राइजेस, धन लक्ष्मी इंटरप्राइजेस, महावीर इंटरप्राइजेस, यूनिक इंटरप्राइजेस, अंसारी ट्रेडर्स, विनायक वेंचर्स, ललित ट्रेडलिंक और अगस्त्या इंटरप्राइजेस शामिल हैं। इससे शासन को करीब 26 करोड़ की टैक्स हानि पहुंची है । बताया गया है कि अमन अग्रवाल ने ऐसे–ऐसे व्यक्तियों के नाम से बोगस फर्म तैयार किया जिनकी मृत्यु 2010 में हो गई थी। लेकिन 2013 और 15 में उससे खरीद दिखाई गई । विभागीय सूत्रों का कहना है कि मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं तथा कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है।

राज्य भर में अन्य संदिग्ध फर्मों की भी जांच तेज कर दी गई है। जीएसटी विभाग का कहना है कि टैक्स चोरी करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper