छत्तीसगढ़

महापौर मीनल चौबे ने तेलीबाँधा से टाटीबंध तक विज्ञापन बोर्ड लगाना किया प्रतिबंधित

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगरीय नियोजन और भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के नगर निवेश विभाग द्वारा राजधानी शहर रायपुर के जीईमार्ग में स्थित तेलीबाँधा चौक से लेकर टाटीबंध चौक तक के मध्य मार्गविभाजक क्षेत्र में नो फ्लैक्स जोन स्टीकर लगवाया गया है। नगर निवेश विभाग द्वारा मार्गविभाजक क्षेत्र तेलीबाँधा चौक से लेकर टाटीबंध चौक तक के मध्य विज्ञापन बोर्ड लगाना प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button