RADA
छत्तीसगढ़

वीरांगना अवन्ति बाई लोधी को बलिदान दिवस पर महापौर मीनल चौबे ने दी आदरांजलि

बलिदान दिवस पर नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य भोलाराम साहू, पूर्व पार्षद डॉ प्रमोद साहू, पूर्व पार्षद मोहन उपारकर सहित लोधी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों, महिलाओं ने किया वीरांगना अवन्ति बाई लोधी को सादर नमन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – आज वीरांगना अवन्ति बाई लोधी के बलिदान दिवस पर राजधानी शहर रायपुर के पंडरी स्थित जिला अस्पताल प्रांगण में उनकी प्रतिमा के समक्ष उन्हें सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से वीरांगना अवन्ति बाई लोधी का बलिदान दिवस पर सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की.
संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर वीरांगना अवन्ति बाई लोधी को बलिदान दिवस पर प्रमुख रूप से रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य  भोलाराम साहू, पूर्व पार्षद डॉ प्रमोद साहू,  मोहन उपारकर सहित लोधी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों ने बड़ी संख्या में सादर नमन किया.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका