RADA
छत्तीसगढ़

महापौर मीनल चौबे ने शहीद हेमू कालाणी को शहादत दिवस पर किया नमन 

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य अवतार भारती बागल, पार्षद कृतिका जैन सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आमजनो ने किया सादर नमन 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर- आज रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 2 के सहयोग से राजधानी शहर रायपुर के कचहरी चौक में स्थित शहीद हेमू कालाणी की मूर्ति के समक्ष उनके शहादत दिवस पर उन्हें नमन करने रखे गये संक्षिप्त व गरिमापूर्ण आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मूर्ति स्थल पर सभी राजधानीवासियों की ओर से सादर नमन करते हुए शहीद हेमू कालाणी को आदरांजलि अर्पित की।
नगर निगम संस्कृति विभाग के आयोजन में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने शहीद हेमूकालाणी को शहादत दिवस पर सादर नमन किया। प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल, सामान्य प्रशासन विभाग डॉ. अनामिका सिंह, शहीद हेमूकालाणी वार्ड पार्षद श्रीमती कृतिका जैन, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, छ.ग. राज्य ब्रेवरेज कार्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद उपासने, साहित्यकार सांई जलकुमार मसंद, सामाजिक कार्यकर्ता श्री किशोर आहूजा, श्री अनेश बजाज सहित बडी संख्या में गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवको, महिलाओ, आमजनो ने शहीद हेमू कालाणी को उनके शहादत दिवस पर मूर्ति स्थल पर पहुंचकर सादर नमन किया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका