
महापौर मीनल चौबे ने पार्षदो सहित जोन 4 कार्यालय के पंप हाउस सम्पवेल का निरीक्षण किया एवं नया पंप हाउस शीघ्र तैयार कर नई मोटर लगाने आवश्यक कार्यवाही करने के दिये निर्देश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नये पंप हाउस हेतु निविदा प्रकिया प्रगति पर
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 4 कार्यालय में पप हाउस और सम्पवेल का ऊपर चढ़कर पार्षदो संहित अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष अवलोकन किया। महापौर ने जोन 4 कार्यालय में नया पंप हाउस बनाने एवं सम्पवेल में नई मोटर पप मशीन शीघ्र लगाने कार्यवाही प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये है। अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार निविदा प्रक्रिया इसमें प्रगति पर है एवं निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उक्त कार्य संपादित कर लिया जायेगा।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 4 कार्यालय के पप हाउस सम्पवेल की व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन नगर निगम जलकार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू, नगर निगम जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, एमआईसी सदस्य श्रीमती संजना संतोष हियाल, श्री अमर गिदवानी, पार्षद श्री अजय साहू, श्रीमती अर्जुमन एजाज ढेबर सहित जलबोर्ड अधीक्षण अभियता श्री राजेश राठौर, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवरी, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, कार्यपालन अभियंता जल श्री नरसिंह फरेन्द्र, जलबोर्ड कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा जुनियर, सहायक अभियंता श्री अनुराग पाटकर, जोन सहायक अभियता श्री गुलाबचंद कर्ष, उपअभियता सर्वश्री रमेश पटेल, शुभम तिवारी, योगेन्द्र साहू अन्य संबंधित अभियतागण की उपस्थिति रही।


