छत्तीसगढ़
Trending

 महापौर मीनल चाैबे ने लिम्फेटिक फाईलेरिया उन्मूलन हेतु स्वास्थ्य विभाग की 5 ई रिक्षा टीमों को रवाना किया  

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर  मीनल चाैबे ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के प्रांगण में स्वास्थ्य विभाग की 5 ई रिक्षा टीमों को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय वेक्टरजनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम जिला रायपुर में लिम्फेटिक फाईलेरिया उन्मूलन हेतु 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक सामूहिक दवा सेवन एवं राष्ट्रीय क्रीमी मुक्ति दिवस रवाना किया।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा एवं जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. विमल किशोर राय सहित सिटी प्रोग्राम मैनेजर  स्वतंत्र रहंगडाले,  अशोक सिंह,  अनुराग गुप्ता, मलेरिया विभाग विशेषज्ञ  कुमार सिंह, पीसीआई के  मिथलेश सिंह की उपस्थिति रही ।
महापौर  मीनल चाैबे  ने स्वास्थ्य विभाग के पांच ई रिक्षा वाहनों को हीरापुर रामनगर, गोगांव, भनपुरी क्षेत्र में सामूहिक दवा सेवन हेतु रवाना किया। राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन और राष्ट्रीय क्रीमी मुक्ति दिवस गतिविधि अनुसार उम्रवार दवा सेवन किया जाना है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि सामूहिक दवा सेवन गतिविधि गुणवत्ता पूर्ण क्रियान्वयन हेतु 27 फरवरी से 2 मार्च तक बुथ लगाकर दवा देवन आंगनबाडी, स्कूल और शैक्षणिक संस्थाओं में दवा सेवन 3 मार्च से 10 मार्च तक घर घर भ्रमण कर समुदाय स्तर पर दवा सेवन, 11 से 13 मार्च तक माॅपअप राउंड के तहत छुटे हेतु नागरिको को दवा सेवन सहित 27 फरवरी से 13 मार्च तक एमडीए कार्नर गतिविधि के तहत मेडिकल कालेज, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी स्वास्थ्य केन्द्र तथा अन्य निजी चिकित्सालय में ओपीडी के पास बुथ लगाकर दवा सेवन किया जाना है।
जानकारी दी गयी कि फाइलेरिया के प्रारंभिक पहचान का मात्र एक उपाय रक्त जांच है। रक्त जांच हेतु रक्त नमूना रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक के मध्य लिया जाता है। जिस समय क्रीमीयों के लार्वा माईक्रो फाईलेरिया का घनत्व परीधि रक्त में अधिक होता है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने लक्षण एवं उपचार की जानकारी दी एवं अभियान के रूप में इसे शासन के निर्देश पर लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन हेतु चलाने से अवगत करवाया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper