RADA
छत्तीसगढ़

महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 1 में पार्षदो की ली बैठक, सुगम जलापूर्ति गर्मी में करने पुख्ता तैयारी करने अधिकारियों को दिये निर्देश

जल विभाग अध्यक्ष जोन 1 अध्यक्ष वार्ड पार्षदो से गर्मी में जल आपूर्ति व्यवस्थित करने लिये सुझाव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महापौर के गर्मी में टंकियों के जलभराव की मॉनिटरिंग करने टेल एण्ड तक पर्याप्त प्रेशर से जल आपूर्ति करने, आवश्यकतानुसार पाईप लाईन डालकर इंटर कनेक्शन करने आवश्यक होने पर सुगम जलापूर्ति हेतु टूल्लू पंपों की जप्ती करने दिये निर्देश

रायपुर – आज रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 1 कार्यालय पहुंचकर जल विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू एवं जोन 1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू सहित एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू, पार्षद श्रीमती अंबिका साहू, श्रीमती परमिला बल्ला राम साहू, डॉ. मनमोहन मनहरे, श्री राजेश कुमार देवांगन, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता जल श्री नर सिंह फरेन्द्र, कार्यपालन अभियंता श्री द्रोणी कुमार पैकरा, श्री अंशुल शर्मा जुनियर, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, उपअभियंता श्री गोपाल प्रधान सहित जोन 1 के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में गर्मी में वार्डो में सुगम जलआपूर्ति करने आवश्यक बैठक ली। महापौर ने जलविभाग अध्यक्ष जोन 1 अध्यक्ष एमआईसी सदस्य पार्षदो से गर्मी में सुगम जलापूर्ति हेतु सुझाव लिए ।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन 1 की जल संबंधी समीक्षा बैठक में नगर निगम जल बोर्ड के अधिकारियों को वार्डो के जलसमस्याग्रस्त क्षेत्रो में पार्षदो सहित प्रत्यक्ष निरीक्षण कर जलसमस्या को देखकर उसका त्वरित निदान जोनो से समन्वय बनाकर प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये। महापौर ने निरीक्षण कर और मॉनिटरिंग करते हुए सभी टंकियों में जलभराव गर्मी में प्रतिदिन व्यवस्थित रूप से करवाने व्यवहारिक आवश्यकतानुसार जलसंकट निदान हेतु पाईप लाईन विस्तार एवं इंटर कनेक्शन का कार्य तत्काल स्वीकृत करके करवाने निरीक्षण कर टंकियो के टेल एण्ड तक नागरिको को नलो में गर्मी में पर्याप्त प्रेशर में पेयजल उपलब्ध करवाने एवं आवश्यक होने पर टूल्लू पंपो की जोनो से अभियान चलाकर जप्ती करके सुगम जलापूर्ति टेल एण्ड तक सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका