छत्तीसगढ़सरकारी

महापौर मीनल चौबे जापान में कर रही है रायपुर नगर पालिक निगम का प्रतिनिधित्व

नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे जापान के टोयोटा सिटी में

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे जापान के टोयोटा सिटी में दिनांक 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2025 तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मेयर फोरम 2025 में रायपुर नगर पालिक निगम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

यह तीन दिवसीय वैश्विक मंच विश्व के नगरों और संयुक्त राष्ट्र संस्थाओं के बीच सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के स्थानीय क्रियान्वयन और नवाचारपूर्ण शहरी विकास पर केंद्रित है।

अपने अपने नगर के चुनौतियों पर किया बात
फोरम के प्रथम दिवस पर विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने नगरों की चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार साझा किए। चर्चाओं में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग को बढ़ावा, स्कूलों में कचरे का पृथक्करण तथा “Reduce, Reuse, Recycle (RRR)” की जागरूकता को शैक्षणिक स्तर पर शामिल करने जैसे विषय प्रमुख रहे।
प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि अपशिष्ट से उपयोगी उत्पाद बनाकर पर्यावरण संरक्षण व स्थानीय रोजगार को प्रोत्साहन दिया जा सकता है।

क्या इस बार भारत में पड़ेगी भयानक ठंड? – Pratidin Rajdhani

जापान द्वारा प्रस्तुत Low Carbon City Masterplan के तहत “Cleaner Drains – Less Floods” और Sound Materials Cycle Society की अवधारणा साझा की गई, जिसका उद्देश्य कम-कार्बन, स्वच्छ और जलवायु-लचीले शहरों का निर्माण है।
फोरम में विश्व बैंक, UN-Habitat, UNEP, UNIDO सहित जापान, कोरिया, मलेशिया, रवांडा, पाकिस्तान और ग्रीस के प्रतिनिधि शामिल हुए।

मंगोलिया के उलानबटार सिटी ने Housing Board Projects, जबकि मलेशिया के पेनांग सिटी काउंसिल ने “सुरक्षित एवं लचीले आवास” विषय पर प्रस्तुति दी।
युगांडा के मसाका सिटी के मेयर ने भी अनियोजित बस्तियाँ, अवसंरचना की कमी और जलवायु चुनौतियों पर अपने अनुभव साझा किए।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper