महापौर मीनल चौबे नगर निगम जोन 4 कार्यालय पहुंचीं
गर्मी में जलापूर्ति को लेकर पार्षदों, अधिकारियों की बैठक ली
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पार्षदो द्वारा बतायी गयी जल संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेकर अधिकारी पार्षदों सहित कल 25 मार्च को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही समाधान हेतु करवाये अधिकारियों को किया निर्देशित
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्रीमती मीनल चौबे नगर निगम जोन 4 कार्यालय पहुंची। महापौर ने वार्ड पार्षदो एवं अधिकारियों की बैठक लेकर गर्मी में जलापूर्ति व्यवस्था सुगम रखने की तैयारियों की जानकारी लेकर समीक्षा करते हुए सुगम जल आपूर्ति हेतु आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने वार्ड पार्षदो से वार्डों की जल संबंधी समस्याओ की जानकारी एवं सुझाव लिए। महापौर ने नगर निगम जल बोर्ड जोन 4 अमृत मिशन रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के जल कार्य संबंधी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे वार्ड पार्षदों द्वारा बतलायी गयी जल संबंधी समस्याओ को लेकर वार्ड पार्षदो के साथ कल 25 मार्च 2026 को स्थल निरीक्षण करें एवं वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर जल समस्या का समाधान त्वरित रूप से करने आवश्यक कार्यवाही करे। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पार्षदो सहित स्थल का निरीक्षण कर देखे की वार्ड में जल की समस्या क्या है और तकनीकी सुझाव रिपोर्ट सहित तत्काल देवे कि किस प्रकार जल समस्या का समाधान किया जा सकता है और गर्मी में नागरिको को वार्ड में सुगम जलापूर्ति की जा सकती है।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम जल बोर्ड एवं नगर निगम जोन 4 जलविभाग नगर निगम अमृत मिशन शाखा और जोन 4 जलविभाग और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के 24 गुना 7 जलापूर्ति परियोजना की टीम और जल विभाग जोन 4 की टीमें 3 अलग अलग दलों में जोन 4 के विभिन्न वार्डो में कल वार्ड पार्षदो से मिलेंगी एवं उनके साथ वार्डों में जल समस्याग्रस्त स्थानो का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर समस्या और समस्या के व्यवहारिक निदान के संबंध में आवश्यक तकनीकी सुझाव व रिपोर्ट देंगी जिस पर आवश्यकतानुसार त्वरित कार्यवाही की जायेगी।
नगर निगम जोन 4 कार्यालय में महापौर श्रीमती मीनल चौबे की विशेष उपस्थिति में हुई जल समस्या निदान संबंधी बैठक में नगर निगम जलकार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू, नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, एमआईसी सदस्य श्रीमती संजना संतोष हियाल, श्री अमर गिदवानी, पार्षद श्री अजय साहू, श्रीमती अर्जुमन एजाज ढेबर, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, जल बोर्ड के अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, जोन कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, कार्यपालन अभियंता जल श्री नर सिंह फरेन्द्र, जल बोर्ड कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा जूनियर, सहायक अभियंता श्री अनुराग पाटकर, जोन सहायक अभियंता श्री गुलाबचंद कर्ष, जलबोर्ड उपअभियंता सर्वश्री रमेश पटेल, शुभम तिवारी, योगेन्द्र साहू संबंधित जोन 4 जलविभाग अभियंतागणों की जोन 4 अध्यक्षीय कक्ष में उपस्थिति रही।

