RADA
अन्य
Trending

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और आईआईटी भिलाई इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन के बीच (एमओयु) समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर

आईआईटी भिलाई और छत्तीसगढ़ चेंबर का ऐतिहासिक समझौता राज्य के व्यापार और उद्योगों को नई दिशा देगा- पारवानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि  28 जनवरी 2025 को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और आईआईटी भिलाई इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन के मध्य (एमओयु) समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर हुआ। आईआईटी भिलाई और छत्तीसगढ़ चेंबर का ऐतिहासिक समझौता राज्य के व्यापार और उद्योगों को नई दिशा देगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चेंबर प्रदेश अध्यक्ष  अमर पारवानी  ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में व्यापार, उद्योग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने तथा व्यापार और नवाचार के नविन अवसरों को खोजने छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और आईआईटी भिलाई इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन के मध्य ऐतिहासिक (एमओयु) समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ।

श्री पारवानी  ने आगे बताया कि चेंबर की ओर से चेंबर पदाधिकारियों में प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश महामंत्री  अजय भसीन, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष  मनमोहन अग्रवाल,  संजय चौबे जी एवं आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर  राजीव प्रकाश  , आईआईटी भिलाई इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन( आईबीआईटीएफ) के सीईओ   प्रशांत माथुर,  विष्णु वैभव द्विवेदी,  संतोष विश्वास जी ने हस्ताक्षर किए।

इसी तारतम्य में श्री  पारवानी ने बताया कि एमोयु के मुख्य उद्देश्य व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देना, छत्तीसगढ़ राज्य में व्यापार और उद्योगों के विकास को प्रोत्साहित करना और उनका समर्थन करना। व्यवसाय हितों का प्रतिनिधित्व करना, व्यापार और उद्योग के विकास के लिए सरकार और नियामक प्राधिकरणों के समक्ष व्यापारिक समुदाय के हितों का प्रतिनिधित्व करना, ताकि राज्य सरकार के राजस्व में वृद्धि हो और नए रोजगार के
अवसर उत्पन्न हों, नीति वकालत व्यापार और उद्योग के लिए लाभकारी नीतियों की सिफारिश करना और नीति निर्माण में सहयोग करना।नेटवर्किंग को बढ़ावा देना व्यवसायों को नेटवर्किंग, सहयोग, और विचारों के आदान-प्रदान के लिए मंच प्रदान करना है ।

भारत सरकार के विकसित भारत 2047 को ध्यान में रखते हुए व्यपारियों एवं उधमियों के हितों के लिए कौशल विकास और प्रशिक्षण कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित करना, विशेष रूप से स्टार्टअप और महिला उद्यमियों को सहयोग प्रदान करना।

उद्यमिता को प्रोत्साहन उद्यमियों को अगले स्तर तक ले जाने के लिए मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करना। विवाद समाधान व्यापारिक विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग सेसुलझाने के लिए चेंबर मध्यस्थ की भूमिका निभाएगा। चेम्बर एवं आईआईटी भिलाई के साथ मिलकर व्यपारियों एवं उधमियो के लिए सतत विकास को बढ़ावा देना व्यापार और उद्योगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जल पुनर्चक्रण, सौर ऊर्जा का उपयोग, और वृक्षारोपण जैसी तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना। आर्थिक विकास को बढ़ावा देना छत्तीसगढ़ राज्य के समग्र आर्थिक विकास और सामाजिक प्रगति में योगदान देना। वैश्विक संबंध बनाना व्यापारिक अवसरों के विस्तार के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार निकायों के साथ साझेदारी स्थापित करना प्रतिस्पर्धा में सुधार व्यापार और उद्योगों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उत्पाद की गुणवत्ता सुधारने और एसओपी तैयार करने में मदद करना।

आईआईटी भिलाई इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन तथा चेंबर के बीच हुए इस एमोयु के माध्यम से छत्तीसगढ़ चेंबर, उद्योग एवं व्यापार जगत से सम्बंधित समस्याओं को चिन्हांकित कर, उनका समाधान करके व्यापार एवं नवाचार के नविन अवसरों की खोज करेगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका