छत्तीसगढ़

स्वर्णकला बोर्ड के गठन हेतु उपमुख्यमंत्री शर्मा को सौंपा गया ज्ञापन

स्वर्णकला बोर्ड के गठन हेतु उपमुख्यमंत्री शर्मा को सौंपा गया ज्ञापन

विगत 01 जुलाई 2026 को भाजपा सहयोग केंद्र, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के राष्ट्रीय सचिव संजीव कुमार सोनी के नेतृत्व में स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु छत्तीसगढ़ स्वर्णकला बोर्ड के गठन के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के साथ माननीय श्री अमित शाह एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के अनुशंसा पत्र भी प्रस्तुत किए। चर्चा के दौरान बताया गया कि विधानसभा चुनाव से पूर्व श्री नितिन नवीन द्वारा समाज की बैठक में स्वर्णकला बोर्ड गठन का आश्वासन दिया गया था, किंतु आज तक बोर्ड का गठन नहीं हो सका है, जिससे स्वर्णकार समाज में निराशा व्याप्त है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अन्य समाजों के बोर्ड गठन से उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति मिली है। इसी प्रकार स्वर्णकार समाज के हित, स्वदेशी उद्योगों के संवर्धन तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त बनाने के लिए स्वर्णकला बोर्ड का गठन अत्यंत आवश्यक है।
माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को गंभीरता से सुना तथा स्वर्णकला बोर्ड के गठन हेतु हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर निखिल सोनी, विकास सोनी, शिरीष सोनी सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Back to top button
📰 E-Paper